रविवार, 9 अक्टूबर 2011

'' प्रेस विज्ञप्ति ''
आज दिनांक ९-१०-२०११ को साहित्यिक संस्था ''काव्य -शिल्पी '' के तत्वावधान में , संयोजक श्री देवेन्द्र चौधरी '' तुषार '' के निवास स्थान वैशाली ,गाजियाबाद पर एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया / अनेक जाने -माने कवियों ने गोष्ठी में भाग लेकर रस विभोर कर दिया /श्रोता झूम उठे /गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार महेश सक्सेना ने की तथा संचालन डा ० जय शंकर शुक्ल ने किया / गोष्ठी में भाग लेने वाले कवियों में मोहन द्विवेदी ,संजय शुक्ल ,नीतू तोमर ,अनित्य नारायण मिश्र ,रुस्तम सिंह लोधी प्रमुख रहे / मोहन द्विवेदी हास्य व्यंग के राष्ट्रीय स्तर के कवि हैं /उनकी रचनाओं में पाकिट [जेब] से सम्बंधित रचना आदमी की आर्थिक मनोदशा को इतनी गहराई से उतारती रही जिसने एक आम आदमी की आर्थिक हालत और सोच को जीवंत कर दिया / 'तुषार' का गीत ''मेरी आँखों से मत पूछो ,मेरी दुनिया कैसी है ,अभी तुम्हारी आँखों से ये बाहर ही कब निकली है '', मन को छूकर निकल गया / सभी कवियों ने गीतों , गजलों दोहों से संगोष्ठी को एक नयी ऊँचाई दी / कार्यक्रम इतना सफल रहा जिसे भूल पाना कठिन है /

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें